अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के वास्तविक निर्माता – साय

अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के वास्तविक निर्माता – साय 40 लाख की लागत से निर्मित अटल परिसर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

बेमेतरा – प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय में 40 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला अध्यक्ष अजय साहू, भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, नपा उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर पालिका सीएमओ नरेश वर्मा, पार्षद चांदनी रोशन दत्ता, गौरव साहू, आकिब मलकानी, विकास तंबोली आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता है।

उनके सम्मान में राज्य के सभी नगरी निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है अटल जी ने गांव, किसानों और नागरिकों के लिए ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की थी. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव गांव तक पहुंचे और विकास संभव हो पाया। सपने को साकार कर रचा नया इतिहास विधायक साहू ने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के वास्तविक निर्माता हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की वर्षों पुरानी आकांक्षा को समझा और उसे साकार कर एक नया इतिहास रचा। आज हम उनके आदर्शों और योगदान को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा एवं परिसर का लोकार्पण कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के विकास में अटल जी की महत्वपूर्ण भूमिका____

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह परिसर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को सजीव रखने के लिए बनाया गया है छत्तीसगढ़ के विकास में अटल की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश ने नई दिशा पाई. वर्षों से हमारे पूर्वज यह सपना देखते आ रहे थे कि हमारा छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए, पर उसे पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य अटल जी ने किया. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वादा पूरा कर रही है विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही है.

छत्तीसगढ़ सरकार अटल जी के सपने को साकार कर रही

किसान नेता तिवारी ने कहा कि अटल जी कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना से ग्रामीण विकास और किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण संभव हुआ, उन्होंने ही छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की नींव रखी थी आज छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहा जाता है तो उसका श्रेय अटल जी की दूर दृष्टि को ही जाता है. अटल परिसर उनकी राष्ट्र सेवा विकास के प्रति दृष्टिकोण और आदर्श से मूल्यों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा यह परिसर केवल एक स्मारक नहीं बल्कि आने वाली पीढियों को प्रेरणा देने वाला केंद्र बनेगा।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: कुंडा के परानूपुर में श्रीराम कथा कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें