मिशन शक्ति अभियान : उप निरीक्षक दीपक कुमार और आकृति सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

मिशन शक्ति अभियान : उप निरीक्षक दीपक कुमार और आकृति सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत रुड़की चुंगी चौकी पुलिस ने ग्राम मिमलाना के पंचायत घर में महिला जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक दीपक कुमार और उप निरीक्षक आकृति सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न को सहन न करें और घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और साइबर अपराध जैसे मामलों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक आकृति सिंह, महिला कांस्टेबल आंचल और महिला कांस्टेबल आंचल मौजूद रहीं।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें