पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

एटा (उत्तर प्रदेश): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दहेज हत्या के संगीन मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 148/2025, धारा 85/115(2)/80 बीएनएस व 3/4 दहेज निषेध अधिनियम (DP Act) के अंतर्गत की गई है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्तर से विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम व पते:

  1. अतर सिंह पुत्र लाखन सिंह, निवासी ग्राम नगला अन्नी, थाना कोतवाली देहात, एटा
  2. रवि कुमार पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम नगला अन्नी, थाना कोतवाली देहात, एटा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक: श्री आर.के. सिंह
  • उप निरीक्षक: श्री चरण सिंह
  • आरक्षी: रोहित कुमार
  • आरक्षी: रवि कुमार

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया है।

ये भी पढ़ें शिक्षा कर्मचारी प्रवीण सिंह राजपूत निलंबित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें