ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3

दिल्ली/एनसीआर: आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों, दफ्तरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और हरियाणा के जींद तक महसूस किए गए। झटके सुबह के समय आए, जब अधिकतर लोग अपने दैनिक कार्यों की शुरुआत कर रहे थे।

हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड में हैं।

NDRF और स्थानीय प्रशासन अलर्ट

लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील

सरकारी भवनों की जांच शुरू

भूकंप का केंद्र अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन भूवैज्ञानिक विभाग के अनुसार यह झटका किसी नजदीकी सीमावर्ती क्षेत्र में केंद्रित हो सकता है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें आज का राशिफल 10 जुलाई 2025 , बृहस्पतिवार 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें