गुरु पूर्णिमा की घोषित छुट्टी में भी खुला विद्यालय, नियमों की उड़ाई धज्जियां

गुरु पूर्णिमा की घोषित छुट्टी में भी खुला विद्यालय, नियमों की उड़ाई धज्जियां!

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा: जनपद में BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित किए जाने के बावजूद एटा शहर के मोहल्ला सुनहरी नगर स्थित कलावती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल खुला पाया गया।

विद्यालय का मुख्य गेट हल्का खुला था और अंदर बच्चों को पढ़ते हुए देखा गया, जिससे यह साफ होता है कि विद्यालय ने आदेशों की अनदेखी करते हुए शिक्षण कार्य जारी रखा।

प्रश्न यह उठता है कि जब स्पष्ट आदेश जारी हो चुके थे, तब भी इस निजी विद्यालय ने क्यों छुट्टी का पालन नहीं किया? क्या यह प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना नहीं है?

स्थानीय लोगों ने इस पर नाराज़गी जाहिर की है और जिला प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि BSA कार्यालय इस उल्लंघन पर क्या रुख अपनाता है।

ये भी पढ़ें मोबाइल गेम बना मौत की वजह: 1.10 करोड़ गंवाए, 80 लाख की संपत्ति बर्बाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें