गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने,मानव तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 12 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने,मानव तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 12 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मानव तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 12 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 वाहन, 02 लाख 90 हजार रुपये के नकली नोट व अपहृता नवजात शिशु (उम्र 11 दिन)को सकुशल बरामद किया गया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी, ग्रामीण क्षेत्र एवं एसीपी श्री सिद्धार्थ गौतम संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.05.2026 को वादिया हिना द्वारा थाना ट्रोनिका सिटी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्ता पूजा द्वारा वादिया की बच्ची को बिना बताये घर से ले जाकर अभियुक्त मोनू उर्फ मनोज नाम के व्यक्ति को दे देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल सुसंगत धारा 137(2),3(5) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा नवजात शिशु की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। तत्पश्चात दिनांक 02.06.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटैज, सुरागसी-पतारसी, सर्विलांस के आधार पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए घटना में संलिप्त 12 अभियुक्तगण 1. सुनील कुमार पुत्र हेतराम सैनी 2. संजय पुत्र राज कुमार 3. राजेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह 4. पवन कुमार पुत्र मुन्ना लाल 5. मनोज उर्फ मोनू पुत्र ओम प्रकाश 6. राबिया पत्नी विनीत कुमार 7. विनीत कुमार पुत्र सादेलाल 8. कृष्णा देवी पत्नी सुनील कुमार 9. फरमीना पत्नी गुलजार 10. ज्योति पत्नी रंजीत 11. पूजा पत्नी लोकेन्द्र तोमर 12. कुमकुम पत्नी दीपक को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अपहृत नवजात शिशु (उम्र करीब 11 दिन) को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 03 कार तथा 02 लाख 90 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किये गये। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 179/143(4)/61 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। अभियुक्तगण से बरामद नवजात शिशु के संबंध में पूछा गया तो अभियुक्ता राबिया द्वारा बताया गया कि मेरे जीजा शब्बीर की दूसरी पत्नी हिना जिसको बच्चा होने वाला था। मैंने हिना को बहला फुसलाकर यकीन दिलाया कि तुम अपने पैदा होने वाले बच्चे को मुझे दे देना, जिसके बदले मैं तुम्हे अच्छे पैसे दिलवा दूंगी और यकीन दिलाया कि तुम्हारे पैदा होने वाले बच्चे की अच्छी परवरिश हो जायेगी क्योकि तुम्हारे पति शब्बीर पर पहली पत्नी से चार लड़की तथा तुम्हारे से एक लड़का है। मैंने यह सारी बातें करके हिना को अपनी बातों में फंसाकर तैयार कर लिया था। जिसके बाद मैंने मोनू उर्फ मनोज व पूजा जो मानव तस्करी के सिस्टम को चलाते हैं से बात की और बताया कि मैंने एक महिला को बहला फुसलाकर बच्चा देने के लिये राजी कर लिया है तो मनोज व पूजा ने कहा कि ठीक है, उसको दो लाख रुपये बता दो, हम दो लाख रूपये में उससे बच्चा ले लेंगे। दिनांक 23/05/2026 को हिना को एक बेटी पैदा हुई थी जिसको पूर्व में मेरे द्वारा बात करने पर और आश्वासन देने पर तैयार कर लिया गया था। लेकिन बेटी होने के बाद हिना का अपने बच्ची के प्रति लगाव बढ़ गया और वह अपनी बच्ची देने के लिये आना कानी करने लगी थी। मैंने इस बारे में मनोज उर्फ मोनू से बात की तो उसने मुझे बताया कि मैंने आगे तक बात कर ली है और आश्वासन दे दिया है अगर मुझे बच्ची नही मिली तो मेरा सारा सिस्टम फेल हो जायेगा, कुछ भी करो बच्ची को लेकर आओ। जिस कारण मैंने हिना को बिना बताये उसकी बच्ची को उसके घर से उठाकर छिपते छिपाते अपने साथ लेकर चली गई थी और हम लोग बच्ची को पार्टी को देने के लिये यहा एकांत में आये थे। अभियुक्तगण कृष्णा देवी पत्नी सुनील, सुनील पुत्र हेतराम, संजय पुत्र राजकुमार, ज्योति पत्नी रंजीत उपरोक्त, अपहृत बच्ची को तरन्नुम निवासी गढ्‌ढा कॉलोनी, आरती निवासी सभापुर खजूरी दिल्ली, नदीम निवासी लोनी के माध्यम से राजू व दीप्ति को आन्ध्र प्रदेश ले जाकर बेचने वाले थे।वह लोग अच्छे पैसो में लोगो से डील कर लेते हैं और काफी अच्छा पैसा हम लोगो को देते हैं। पहले भी हम मनोज उर्फ मोनू, पूजा, राजेन्द्र व कुमकुम के माध्यम व इनकी टीम के सहयोग से कई बच्चो को आन्ध्रप्रदेश में बेच चुके हैं। आज मनोज ने बताया कि मैं पार्टी लेकर आ रहा हूँ। तो हम लोग यहा एकांत मे ट्रोनिका सिटी में मन्दिर के पास आये थे। हम सभी लोग मिलकर इस बच्ची को आन्ध्रप्रदेश ले जाकर बेच देने की फिराक में थे कि पुलिस ने हमे पकड़ लिया।नकली नोटो के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि हम इन नकली नोटों का प्रयोग बच्चे को खरीदने के लिए करते हैं। हम जिनसे बच्चा लेते है, उन्हे बहलाकर धोखे से ये नकली नोट दे देते हैं, जब तक वह नकली नोटो को समझ पाते हैं हम बच्चे को लेकर दूर चले जाते हैं और नकली नोट के साथ पकड़े जाने के डर से कोई हमारी शिकायत भी नही करता। बरामद गाड़ी के सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्तगण ने बताया कि इन गाड़ियो को हम अपहृत बच्चों की तस्करी करने में बदल-बदल कर उपयोग करते है ताकि हमें कोई पहचान न पाये। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1. सुनील कुमार पुत्र हेतराम सैनी निवासी वाटरबक्स वाली गली नौहर थाना नौहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान उम्र करीब 36 वर्ष 2.संजय पुत्र राज कुमार निवासी संजय नगर थाना सिविल लाइन हिसार हरियाणा हालपता विकास नगर नाला रोड मनोज खण्डेलवाल बीजेपी ऑफिस के पीछे थाना रमहोला दिल्ली उम्र करीब 36 वर्ष ।3. राजेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी मेहंदीपुर खादर थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर हालपता सैक्टर 73 सूर्य बैकेंट होल जनता फ्लैट के पीछे थाना फेस 03 नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उम्र करीब 36 वर्ष। 4. पवन कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी जीडीए मार्केट साहिबाबाद थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष,,5. मनोज उर्फ मोनू पुत्र ओम प्रकाश निवासी महावीर कॉलोनी थाना नीलगेट जनपद हिसार हरियाणा वर्तमान पता नांगलाई थाना निहाल विहार दिल्ली उम्र करीब 32 वर्ष।6. राबिया पत्नी विनीत कुमार निवासी अखाड़ा वाली गली शनि बाजार छप्पर वाली मस्जिद के पास अशोक विहार थाना लोनी गा०बाद मूलपता ग्राम जैटपुरा थाना लवेदी इटावा उम्र करीब 33 वर्ष। 7. विनीत कुमार पुत्र सादेलाल निवासी अखाड़े वाली गली अशोक विहार लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 34 वर्ष।8. कृष्णा देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी वाटरबक्स वाली गली नौहर थाना नौहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान उम्र करीब 33 वर्ष,9. फरमीना पत्नी गुलजार निवासी अमन गार्डन अशोक विहार थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 37 वर्ष।10. ज्योति पत्नी रंजीत निवासी जहांगीरपुरी भलस्वा डेरी थाना भलस्वा दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष। 11. पूजा पत्नी लोकेन्द्र तोमर निवासी पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 39 वर्ष । 12. कुमकुम पत्नी दीपक निवासी गली नं0 19/बी मोड़बंद बदरपुर कृष्णा निवास आंगनवाड़ी केन्द्र के सामने थाना बदरपुर दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष।वांछित अभियुक्त-1.तरन्नुम निवासी गढ्‌ढा कॉलोनी लोनी गाजियाबाद,2.आरती निवासी सभापुर खजूरी दिल्ली,3. नदीम निवासी लोनी गाजियाबाद,4. राजू निवासी आन्ध्र प्रदेश राज्य,5. दीप्ति निवासी आन्ध्र प्रदेश राज्य,बरामदगी का विवरण -अपहृत नवजात शिशु (उम्र करीब 11 दिन) को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 03 कार तथा 02 लाख 90 हजार रुपये के नकली नोट बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग,उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त मनोज उर्फ मोनू के विरूद्ध पूर्व में मानव तस्करी के सम्बन्ध में थाना सूरजपोल जनपद उदयपुर राजस्थान में 01 अभियोग, थाना झडौल जनपद उदयपुर राजस्थान में 01 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त सुनील कुमार के विरूद्ध पूर्व में थाना हिसार सिटी जनपद हिसार हरियाणा में मारपीट के सम्बन्ध में 01 अभियोग, थाना हिसार सिविल लाइन जनपद हिसार हरियाणा में अवैध शराब बरामद होने के सम्बन्ध में 01 अभियोग तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है‌।गिरफ्तारीकरने वाली पुलिस टीम-स्वाट टीम ग्रामीण जोन तथा थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें