जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में नैदानिक संस्थानों के रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में नैदानिक संस्थानों के रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण समिति की बैठक सम्पन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 04 जून, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में विगत दिवस नैदानिक संस्थानों के रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने समिति को जिले में संचालित अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा हाल ही में किए गए निरीक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड केन्द्र निर्धारित नियमों तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि समिति द्वारा सभी आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद आज 23 हॉस्पिटल का रिनुअल तथा 07 अल्ट्रासाउंड सेंटर के नवीनीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. चंदन सोनी, अग्निशमन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा संबंधित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें