न्यूज़फार्मर रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

न्यूज़फार्मर रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा दैनिक चक्र 

बिहार ब्लॉक, प्रतापगढ़। बिहार ब्लॉक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से गांव-गांव जाकर पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र किसान का नाम छूटने न देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

बैठक के दौरान प्रगति की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी भी दी तथा सभी संबंधित अधिकारियों से नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में बीडीओ ने सभी कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की अपील की।

ये भी पढ़ें जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें