प्रतापगढ़ में सई नदी का बढ़ा जलस्तर: मां बेल्हा देवी धाम के आसपास बढ़ी चिंता

प्रतापगढ़ में सई नदी का बढ़ा जलस्तर: मां बेल्हा देवी धाम के आसपास बढ़ी चिंता

संवाददाता पवन कुमार पांडे प्रतापगढ़: जनपद के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शक्तिपीठ मां बेल्हा देवी धाम मंदिर परिसर के समीप बहने वाली सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी बढ़ने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के चलते नदी के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोग नदी के बढ़ते पानी पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर निगरानी रखने की जरूरत है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।*

ये भी पढ़ें बलरामपुर: गैसड़ी विधानसभा से AIMIM प्रत्याशी हकीकुल्लाह खान उर्फ लाला भाई ने किया आवेदन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें