कन्नौज: छिबरामऊ में ब्रज समाज की विचार गोष्ठी, सामाजिक एकता और समग्र विकास पर हुआ मंथन
छिबरामऊ, कन्नौज। देवी सहाय मार्केट स्थित पप्पू दुबे उर्फ विनोद दुबे के प्रतिष्ठान पर ब्रज समाज के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज के आध्यात्मिक, आर्थिक एवं भौतिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राउटिस्ट यूनिवर्सल के चीफ सेक्रेटरी (दिल्ली सेक्टर) आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत जी ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए आध्यात्मिक जागरूकता के साथ आर्थिक सशक्तिकरण और भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी जरूरी है। उन्होंने समाज को संगठित, आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के साथ आपसी सहयोग एवं एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, आपसी समन्वय बढ़ाने और सामूहिक हित में कार्य करने से ही सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
गोष्ठी में शिव कुमार, गौरव दीक्षित, कल्लू दीक्षित, देवकीनंदन दुबे, आशाराम, ओ.पी. त्रिपाठी ‘चातक’, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, अमित कुमार दुबे एडवोकेट, अभिनव त्रिपाठी (प्राउटिस्ट यूनिवर्सल), अजीत राम (महासचिव, ब्रज समाज), विनोद कुमार दुबे एवं पप्पू दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें प्रयागराज: वंदे मातरम से गूंजा विद्यालय परिसर, छात्र-छात्राओं ने ली नागरिक कर्तव्यों की शपथ











