प्रतापगढ़: लगातार हो रही बारिश से डीह बलई में जलभराव, परिवार की मुश्किलें बढ़ीं

प्रतापगढ़: लगातार हो रही बारिश से डीह बलई में जलभराव, परिवार की मुश्किलें बढ़ीं

बाबागंज। लगातार हो रही बारिश से महेशगंज क्षेत्र के ग्राम सभा डीह बलई में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। गांव निवासी कामताप्रसाद विश्वकर्मा का घर चारों ओर से पानी से घिर गया है। घर के आसपास पानी भरने से परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


हालात इतने खराब हैं कि कामताप्रसाद विश्वकर्मा को मजबूरी में ठेलिया पर बैठकर दिन गुजारना पड़ रहा है। जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित है और परिवार के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराकर समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
संवाददाता राजनाथ शुक्ल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें