मुख्य विकास अधिकारी श्री भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न,सम्बंधित अधिकारी माइक्रो प्लान तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 07 सितंबर, 2026मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में सेवा संकल्प अभियान को सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विभागवार माइक्रो प्लान तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जनपद में आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकास योजनाओं से हुए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत 13 प्रमुख कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान से संबंधित सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य क्रमवार माइक्रो प्लान तैयार करें, जिसमें स्थान, तिथि, समय, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, लाभार्थियों की सूची, आवश्यक संसाधन एवं प्रचार-प्रसार की व्यवस्था स्पष्ट रूप से निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए आपसी समन्वय से कार्य किया जाए।

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान- सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र एवं घर-घर राष्ट्र तक’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनसेवा महाकुंभ’ सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

बैठक में लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित अद्यतन लाभार्थी सूची तैयार करने, विकास कार्यों एवं योजनाओं से हुए सकारात्मक बदलावों का फोटो एवं वीडियो डेटा तैयार करने तथा कार्यक्रमों की दैनिक प्रगति का अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के दौरान जनसहभागिता को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, जागरूकता कार्यक्रम सहित सेवा गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

साथ ही विकासखंड स्तर पर प्रस्तावित ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित कर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन आपसी समन्वय, समयबद्ध तैयारी और नियमित समीक्षा के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभियान का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंच सके।

बैठक में प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसौदिया एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद के मुख्यालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में की जायेगी आयोजित

मुख्य विकास अधिकारी श्री भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न,सम्बंधित अधिकारी माइक्रो प्लान तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal