बैंक कर्मियों का आंदोलन, 11 सितंबर को हड़ताल

5-दिवसीय बैंकिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का आंदोलन, 11 सितंबर को हड़ताल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। बैंक कर्मियों के आंदोलन और हड़ताल की घोषणा

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित कई मुद्दों पर सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से कार्रवाई की मांग की है।

यूनियन के अनुसार, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े समझौतों और आश्वासनों को लागू करने, 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के संबंध में पूर्व में हुए कमिटमेंट को लागू करने तथा अन्य लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग की जा रही है।

संगठन ने कथित रूप से एकतरफा और भेदभावपूर्ण तरीके से लागू की गई कुछ योजनाओं को स्थगित रखने तथा यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से संशोधित योजना लागू करने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े शेष लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।

UFBU के आह्वान पर देशभर के करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन में शामिल होंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल की जाएगी। मांगों का समाधान नहीं होने पर 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को भी हड़ताल की घोषणा की गई है।

इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। बैंक यूनियनों के इस आंदोलन से देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

और पढ़ें

माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद के मुख्यालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में की जायेगी आयोजित

मुख्य विकास अधिकारी श्री भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न,सम्बंधित अधिकारी माइक्रो प्लान तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal