माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद के मुख्यालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में की जायेगी आयोजित
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
जनपदवासी अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं,
गौतमबुद्धनगर 07 सितम्बर, 2026 माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर श्री अतुल श्रीवास्तव द्वारा आज आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वहनो द्वारा जनपद मे विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे पेम्प्लेट वितरण कर जनसामान्य के मध्य राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जायेगा । यह राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद के मुख्यालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में आयोजित की जाएगी। माननीय जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, दीवानी वाद, एनआई एक्ट व ई-चालान के वाद, आर्बिट्रेशन के वाद, लघु शमनीय वाद, (petty cases) एनआई एक्ट की धारा 138 के वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, भू-राजस्व के वाद सहित अन्य प्रकृति के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेवा संबंधी मामले, पेंशन के मामले, श्रम से संबंधित प्रकरण, प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक ऋण के मामले, विद्युत एवं बीएसएनएल के टेलीफोनिक बिल से संबंधित प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा संबंधित न्यायालयों से संपर्क स्थापित करें एवं अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ई-मेल dlsa.gbnnoida @gmail.com अथवा कार्यालय स्टाफ के मोबाइल नंबर 9716535451 व 7678643985 पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (एस.टी.एक्ट.) नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रीमती सोमप्रभा मिश्रा, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट श्री वत्सल श्रीवास्तव व समस्त अधिकारीगण उपस्थित हुये। गौतमबुद्धनगर।











