उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम अन्तर्गत शिक्षकों को डिफेन्स पब्लिक स्कूल, दादरी में दिया गया प्रशिक्षण
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
मिलेट्स के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाने को विभिन्न स्कूलों के 60 अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण,गौतमबुद्धनगर 07 सितंबर, 2026 उप कृषि निदेशक, गौतमबुद्धनगर विवेक दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य में पौष्टिक / मोटे अनाज की खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम अन्तर्गत शिक्षकों को डिसेन्ट पब्लिक स्कूल, दादरी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य मोटे अनाज के गुणों से अध्यापकों को जागरूक करना रहा, जिससे अध्यापकों के माध्यम से स्कूल करीकुलम का हिस्सा बन ये जानकारी विद्यार्थियों को प्राप्त हो सके व उनके माध्यम से उनके अभिभावक तक मोटे अनाज के आर्थिक व पौष्टिक लाभों को सांझा किया जा सके व अन्ततः मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा मिल सके और कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ प्रदेश के जन-मानस का स्वास्थवर्द्धन कर एक आर्थिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ समाज के निर्माण को बल मिल सके।उन्होंने बताया कि छात्र एवं छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों तक मिलेट्स के उपभोग पर जागरुक किये जाने हेतु मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यकम योजनान्तर्गत सरकारी / मान्यता प्राप्त / निजी जूनियर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट विद्यालयों से 60 अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र छोलस गौतमबुद्वनगर डा० मोहन सिंह द्वारा की गयी तथा अपर जिला कृषि अधिकरी दिव्यम यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि दुष्यंत भारद्वाज, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग-2 नवल सिंह शेखावत, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग-2 विक्रम सिहं, प्रशिक्षण अध्यापक नोडल महेश कुमार उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 60 स्कूलों के अध्यापक प्रशिक्षण लेने हेतु उपस्थित रहे। मिलेट्स सीरियल श्री अन्न का प्रशिक्षण देने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ मोहन सिंह द्वारा अपने-अपने व्याख्यानों में उत्पादन से लेकर उपभोग करने के संबन्ध में अवगत कराया गया। डा० सिंह द्वारा बताया गया कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर अनाज हैं तथा इनके नियमित सेवन से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है, पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, मधुमेह प्रबंधन में सहायक कई मिलेट्स में ग्लाइसेमिक प्रभाव अपेक्षाकृत कम होता है, इसलिए उचित मात्रा और संतुलित आहार में इनका उपयोग लाभकारी होता है। अपर जिला कृषि अधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर एवं सहायक विकास अधिकरी द्वारा विस्तृत से बताया गया कि कम पानी में खेती धान जैसी फसलों की तुलना में कई मिलेट्स कम पानी में उगाए जा सकते है, जलवायु अनुकूल फसल ये गर्मी और अपेक्षाकृत कम वर्षा जैसी परिस्थितियों में भी अच्छी तरह उग सकते हैं, सभी अध्यापकों को धन्यवाद करते हुए प्रशिक्षण समाप्त किया गया।गौतमबुद्धनगर।











