प्रतापगढ़: दैनिक चक्र ने उठाई आवाज, समाजसेवी आनंद पाण्डेय ने बढ़ाया मदद का हाथ, कैंसर पीड़ित परिवार के पक्के घर की रखी नींव
संवाददाता पवन कुमार पांडे बाघराय/प्रतापगढ़। गरीब कैंसर पीड़ित परिवार की बदहाल जिंदगी की तस्वीर दैनिक चक्र ने सामने रखी तो खबर ने समाज के संवेदनशील लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दैनिक चक्र की खबर के बाद समाजसेवी आनंद पाण्डेय ने आगे बढ़कर परिवार की मदद का जिम्मा उठाया और अब परिवार के पक्के मकान के सपने की नींव रख दी गई है।
रायगढ़ कुटिलिया गांव में लंबे समय से एक गरीब कैंसर पीड़ित परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर था। परिवार की परेशानी और पक्के मकान की जरूरत को दैनिक चक्र ने प्रमुखता से उठाया। खबर सामने आने के बाद समाजसेवी आनंद पाण्डेय परिवार की मदद के लिए आगे आए।
परिवार की पुरानी झोपड़ी हटाकर नए पक्के मकान के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन और नींव पूजन कराया गया। इस दौरान आनंद पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और परिवार की स्थिति देखकर भावुक नजर आए।
उन्होंने वहां मौजूद मिस्त्री से कहा कि जिस मजबूती और बेहतर तरीके से उनका अपना घर बनाया गया है, उसी तरह इस परिवार का घर भी मजबूत और बेहतर बनना चाहिए। आनंद पाण्डेय के इस सहयोग और संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
परिवार की मदद के लिए बाबागंज विधायक विनोद सरोज, आनंद पाण्डेय परानुपुर, आचार्य देवव्रत महाराज, भावी प्रधान पद प्रत्याशी रायगढ़ प्रिंस पाण्डेय, उदय पाण्डेय, अखिलेश द्विवेदी, पप्पन सिंह, पंकज सिंह, विजय केशरबानी, विप्र संगठन, पिंटू मिश्रा तथा आदर्श पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्रवासी भी आगे आए।
दैनिक चक्र की खबर के बाद शुरू हुई मदद की यह पहल अब एक परिवार के लिए पक्की छत की उम्मीद बन गई है। एक ओर दैनिक चक्र ने परिवार की पीड़ा को समाज के सामने रखा, वहीं दूसरी ओर आनंद पाण्डेय ने आगे बढ़कर उस पीड़ा को महसूस किया और मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया।
यह सिर्फ एक मकान की नींव नहीं है, बल्कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक गरीब परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की शुरुआत है।
दैनिक चक्र – जनसमस्याओं और जरूरतमंदों की आवाज को लगातार प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दैनिक चक्र ने आवाज उठाई, आनंद पाण्डेय ने मदद का हाथ बढ़ाया और अब एक गरीब परिवार के पक्के घर का सपना हकीकत बनने की राह पर है।












