बाघराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दण्डेश्वर नाथ धाम मंदिर की चोरी हुई दान पेटिका बरामद

बाघराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दण्डेश्वर नाथ धाम मंदिर की चोरी हुई दान पेटिका बरामद

संवाददाता— बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के मुंजेड़ी गांव स्थित दण्डेश्वर नाथ धाम मंदिर से चोरी हुई दान पेटिका पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामखेलावन मिश्रा ने थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार को लिखित शिकायत दी थी।

बताया गया कि चोर मंदिर से दान पेटिका उठा ले गए थे। चोरी की पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित युवक अपने परिजनों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और चोरी की गई दान पेटिका वापस कर दी। दान पेटिका बरामद होने के बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामखेलावन मिश्रा ने थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार और बाघराय पुलिस का आभार जताया।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal