Pratapgarh: मां भद्रकाली धाम से देवी प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी, मचा हड़कंप

मां भद्रकाली धाम से देवी प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी, मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ महेश शुक्ला बाबागंज। प्रसिद्ध मां भद्रकाली धाम में शुक्रवार दोपहर देवी प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी होने से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे करीब 16 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम क्यों नहीं ले रहा है? धार्मिक स्थल तक चोरों की पहुंच पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय बंद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें