हर पूर्णिमा पर ग्रामीणों के लिए बस सेवा, श्रृंगवेरपुर धाम तक सुविधा
प्रतापगढ़। डेरवा नगर पंचायत के समीप ग्राम सभा काशीपुर डुबकी में ग्रामीणों की सुविधा के लिए हर पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु विशेष बस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। ग्राम प्रधान पति हरिश्चंद्र जी के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों के लिए यह बस सेवा श्रृंगवेरपुर धाम तक संचालित की जाती है।
बस केवल पुरवा चौराहा से रवाना होकर शुकुलपुर, मुड़ियापुर, लोहरौटी और गलगली होते हुए श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचती है। इससे ग्रामीणों को पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और धार्मिक यात्रा के लिए सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
संवाददाता — दीप चन्द्र पाण्डेय











