लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी चिंता, जलभराव से धान की फसल प्रभावित
संवाददाता — दीप चन्द्र पाण्डेय प्रतापगढ़। डेरवा नगर पंचायत और जेठवारा क्षेत्र के आसपास के गांवों में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते कई खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे तैयार हो रही धान की फसल पानी में डूबने लगी है।
वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों को फसल खराब होने और भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
किसानों ने प्रशासन से खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित सहायता दिलाने की मांग की है।












