थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा चैन स्नैचिंग करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल, 01 अवैध चाकू व कुल 10,500 रुपये नगद बरामद।

थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा चैन स्नैचिंग करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल, 01 अवैध चाकू व कुल 10,500 रुपये नगद बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 08.10.2026 को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चैन स्नैचिंग करने वाला 01 वांछित अभियुक्त विकास उर्फ नोनू पुत्र जितेन्द्र को वीडियोकोन तिराहा सेक्टर-11, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर रजि0 नं0 UP14EP1659, 01 अवैध चाकू व कुल 10,500 रुपये नगद बरामद हुए है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा लगभग 15 दिन पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर सेक्टर-12 नोएडा से एक महिला से चैन स्नैचिंग की घटना कारित की गयी थी तथा चैन को बेच दिया गया था। प्राप्त हुए पैसो को अभियुक्तगण द्वारा आपस में बराबर-बराबर बाँट लिया गया था, जिसमें अभियुक्त विकास के हिस्से में 25 हजार रुपये आये थे। इनमें से कुछ रुपये अभियुक्त द्वारा खर्च कर दिये गये थे तथा शेष बचे 10,500 रुपये बरामद हुये है। इससे पहले अभियुक्त व उसका साथी मिलकर मोटरसाइकिल चुराते थे। बरामद मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले इनके द्वारा नोएडा से चोरी की गयी थी। अभियुक्त के 02 साथी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है।अभियुक्त का विवरण-विकास उर्फ नोनू पुत्र जितेन्द्र निवासी ईस्ट विनोद नगर, थाना कल्याणपुरी दिल्ली, उम्र 26 वर्ष।पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0 518/2026 धारा 304(2), 317(2), 317(5), 112(2) बीएनएस व 4/25 आयुद्ध अधि0 थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।2.मु0अ0सं0 494/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।3.मु0अ0सं0 279/2022 धारा 392 भादवि थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।4.मु0अ0सं0 280/2022 धारा 392 भादवि थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।‌5.मु0अ0सं0 292/2022 धारा 392/411 भादवि थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।‌6.मु0अ0सं0 797/2021 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।‌7.मु0अ0सं0 840/2021 धारा 395/411 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर। 8.मु0अ0सं0 844/2021 धारा 414 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर। 9.मु0अ0सं0 845/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।बरामदगी का विवरण-1.चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर रजि0 नं0 UP14EP1659 ,2.एक अवैध चाकू 3.कुल 10500 रुपये नगद पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें