करंट से महिला की मौत, तीन महीने बाद बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

करंट से महिला की मौत, तीन महीने बाद बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

मण्डल संवाददाता अमित चौहान

अर्थिंग वायर में उतरा था करंट, बारिश के पानी में चपेट में आई थी महिला
अलीगढ़। श्यामनगर में बारिश के पानी में करंट उतरने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के जेई फैज तैमूरी को गिरफ्तार किया है। घटना के करीब तीन महीने बाद हुई इस गिरफ्तारी के बाद बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
घटना आठ जुलाई 2026 की है। श्यामनगर में बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया था। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग वायर में करंट उतर गया। 50 वर्षीय रजनी शर्मा बारिश के पानी से गुजरते समय करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले में रजनी शर्मा के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान बिजली विभाग के जेई फैज तैमूरी की भूमिका की जांच की। जांच में जेई की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। घटना के बाद खुले ट्रांसफॉर्मरों, अर्थिंग वायर और जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। पुलिस अब हादसे में हुई बिजली सुरक्षा संबंधी चूक और जिम्मेदारी की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें