पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान : डीएम एम. अरुन्मोली

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान : डीएम एम. अरुन्मोली

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जिला सैनिक बंधु की बैठक में समस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों, सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रशासन उनके कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में राजस्व, चकबंदी, पेंशन, विद्युत, खाद्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम सदर श्वेता सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल महेंद्र प्रताप सिंह सहित पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें