खुल्दाबाद लकड़ी मंडी में निर्माणाधीन स्ट्रक्चर गिरने से मजदूर गंभीर घायल

खुल्दाबाद लकड़ी मंडी में निर्माणाधीन स्ट्रक्चर गिरने से मजदूर गंभीर घायल

जिला संवाददाता आयुष मिश्रा, प्रयागराज

प्रयागराज। खुल्दाबाद स्थित लकड़ी मंडी में जोन-1 नगर निगम वार्ड कार्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान दीवार/शेड का हिस्सा अचानक गिरने से वहां काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल मजदूर को मलबे से बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निजी ठेकेदार की कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए थे।

हादसे की सूचना नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों को लेकर जांच की मांग उठने लगी है। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो स

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें