मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी को AIMIM गैसड़ी विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया

मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी को AIMIM गैसड़ी विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया

संवाददाता अब्दुल मजीद।

बलरामपुर (सोनपुर भाभर)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी को 292 गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया है।

जनाब फतह बहादुर खान के नेतृत्व में मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें