प्रतापगढ़ दीवानगंज में बैंक के सेकंड मैनेजर पर हमला, लोहे के पंच से किया वार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में गुरुवार रात अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने बैंक के सेकंड मैनेजर रोहित गुप्ता पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी कार रोककर लोहे के पंच से वार किया, जिससे वह घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदारों को देखकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बैंककर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।












