विष्णुपुर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ मंगलमय आयोजन
रानीगंज/प्रतापगढ़। रानीगंज क्षेत्र के विष्णुपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज के पावन सान्निध्य में निकली कलश यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। धार्मिक उल्लास से सराबोर वातावरण में कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति और आस्था से जुड़े इस आयोजन ने सनातन परंपराओं की महत्ता को प्रदर्शित किया। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।











