कम बारिश के चलते इंदौर शहर में जल संकट गहराया।
संवाददाता:- संतोष यादव इंदौर।

शहर में इस बार कम बारिश के चलते जल संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है। अक्टूबर का महीना चल रहा है लेकिन शहर के कहीं वार्डों में जल संकट गहराने लगा है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद भी कई लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के कई इलाकों में नलों से पानी की आपूर्ति कम हो गई है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम को एक बार फिर टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि कम बारिश का असर अब शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पढ़ने लगा है। मेरी जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर की कुल आबादी में लगभग 70 से 80% लोगों तक नर्मदा का जल पहुंच रहा है। अब शेष आबादी को पर्याप्त पानी की पूर्ति करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं और नई पाइप लाइन परियोजनाओं पर काम करने की जरूरत है। फिलहाल टैंकरों से पानी की पूर्ति हेतु, पानी टैंकर वार्डों में सप्लाई किया जा रहा है। निगम आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है। कि वे अपनी को बचाने में सहयोग करें और जरूरत के हिसाब से पानी उपयोग करें।











