मां महाकाली पटना देवी धाम पहुंचे कथावाचक अतुल जी महाराज और बाबागंज विधायक विनोद सरोज, अन्नपूर्णा सेवा का हुआ शुभारंभ
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
नवरात्रि के दूसरे दिन धाम में उमड़े गणमान्य लोग, श्रद्धा और सेवा भाव के बीच संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन
कुंडा/प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां महाकाली पटना देवी धाम में धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। धाम में अतुल जी महाराज और जनसत्ता दल के विधायक विनोद सरोज पहुंचे। इस अवसर पर अतुल जी महाराज ने अन्नपूर्णा सेवा का शुभारंभ किया। आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया।
मां महाकाली के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। अन्नपूर्णा सेवा की शुरुआत को धार्मिक आयोजन का महत्वपूर्ण पड़ाव माना गया। कार्यक्रम के दौरान धाम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर राजेंद्र मणि त्रिपाठी, अमित द्विवेदी, हजारी प्रसाद शुक्ल, भाई लाल पंडित जी शिवाकांत द्विवेदी, जय शंकर शुक्ल, चिंतामणि त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, बबलू पांडेय, आचार्य प्रवीण सागर शुक्ल, आचार्य श्याम जी शुक्ल, आचार्य राधेकृष्ण द्विवेदी, बद्री सिंह, दिवाकर यादव, सदन तिवारी, मोहित द्विवेदी ‘बॉस’, दिनेश नारायण शुक्ल, छोटे लाल यादव, राममूर्ति कोरी, शुभम मिश्र ‘मोनी’, कल्लू यादव, ज्ञानदीप ‘ज्ञानू’, आदर्श पाण्डेय और सुमित सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।











