कुंडा में शिव शक्ति स्वीट्स एंड नमकीन का भव्य शुभारंभ, दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
तिलौरी मोड़ पर मिठाइयों और नमकीन का नया ठिकाना शुरू, शुद्धता व गुणवत्ता के साथ किफायती दाम पर मिलेंगे उत्पाद
कुंडा/प्रतापगढ़। कुंडा के तिलौरी मोड़ पर मंगलवार को शिव शक्ति स्वीट्स एंड नमकीन का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में कुंडा विधायक राजा भैया के सुपुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा), एमएलसी गोपाल भैया और बाबागंज विधायक विनोद सरोज समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, कुंडा ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, बाबागंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव सहित जनसत्ता दल के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई वैरायटी की मिठाइयां
शिव शक्ति स्वीट्स एंड नमकीन में चमचम, राजभोग, कलाकंद, मेवामिक्स, मिल्क केक, शुद्ध प्रसाद पेड़ा, काला जाम, काजू गिलोरी, काजू बाइट, पिस्ता बाइट, चोको बाइट, पिस्ता बर्फी और पिस्ता रोल सहित कई तरह की मिठाइयां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की नमकीन, केक, पेस्ट्री और अन्य बेकरी उत्पाद भी मिलेंगे। प्रतिष्ठान पर बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद किफायती दामों पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
शुद्धता और गुणवत्ता पर विशेष जोर
प्रतिष्ठान के संचालक धवल सिंह ने बताया कि दुकान पर शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ग्राहकों को बेहतर स्वाद और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।












