प्रतापगढ़ मिशन शक्ति फेज-6.0: डीएम और एसपी ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जीजीआईसी कॉलेज, संस्कार ग्लोबल स्कूल और साकेत इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए महिला सुरक्षा और स्वावलम्बन के महत्व पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज तथा प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।











