पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,पुलिसआयुक्त(कानून-व्यवस्था)के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित टेक्सटाइल फेयर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गय
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित टेक्सटाइल फेयर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के आवागमन तथा आयोजन स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोजन के दौरान सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन में आने वाले सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, कानून-व्यवस्था कायम रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












