श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन MVF मिशन शक्ति को ओर प्रभावी ढंग से ससकत्त बनाने के उद्देश्य से श्री राम किशन, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।आत्मनिर्भर नारी, सशक्त समाज—आपकी सुरक्षा के लिए गाजियाबाद पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है!

वहीं दूसरी तरफ श्री राम किशन, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया गया।साथ ही साथ उन महिलाओं से वार्ता कर प्रतिदिन की दिनचर्या में होने वाली समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें सरकार की स्वावलंबन संबंधी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।हमारी एक छोटी सी पहल किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और किसी के जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ सकती है।खाकी का संकल्प -“सुरक्षा भी, सेवा भी, मानवता भी”।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा