पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा समस्त एसीपी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा समस्त एसीपी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान एचएस (हिस्ट्रीशीटर) अपराधियों की निगरानी, सक्रिय अपराधियों एवं गैंगस्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि गश्त एवं पैदल गश्त प्रभावी रूप से करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग करने, बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस उपायुक्त द्वारा जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्षता से कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।











