प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान तेज, बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
संवाददाता -सदानंद द्विवेदी
लालगंज-अजहरा, प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ जिले में एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया तेज रही। लालगंज, सांगीपुर, रामपुर संग्रामगढ़ और लक्ष्मणपुर क्षेत्र में स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटी रही और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, लालगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम वंशपति सिंह और सीओ राजीव द्विवेदी ने भी निर्वाचन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसएसपी बृजनंदन राय ने लालगंज मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार सक्रिय रहे।
ये भी पढ़ें झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा











