प्रतापगढ़ एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने जीआईसी मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़ एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने जीआईसी मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा।

प्रतापगढ़ पुलिस निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार सतर्क है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें