एटा रामलीला सुरक्षा को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी ने किया सैनिक पड़ाव का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

एटा रामलीला सुरक्षा को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी ने किया सैनिक पड़ाव का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। रामलीला महोत्सव के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली नगर प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने सैनिक पड़ाव का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया गया।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली नगर प्रभारी ने रामलीला मैदान में अव्यवस्थित तरीके से हो रही आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए वहां मौजूद मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने रामलीला के दौरान मीना बाजार में दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वासन दिया।

इसके साथ ही उन्होंने रामलीला कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों से भी चर्चा की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। रामलीला की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए भीड़ पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा।

इस दौरान सुनहरी नगर चौकी इंचार्ज दुलीचंद, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार, मंडी समिति चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा, पटियाली गेट चौकी इंचार्ज निजामुद्दीन, सिविल लाइन चौकी प्रभारी महेंद्र बघेल सहित कोबरा टीम और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत यह पूरा निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिससे आगामी दिनों में रामलीला महोत्सव को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने की दिशा में अहम कदम उठाए गए।

ये भी पढ़ें Pratapgarh:कार्यभार से पूर्व एसपी दीपक भूकर ने मां बेल्हा के दरबार में टेका मत्था

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें