शिक्षा बिना विकास की कल्पना अधूरी-राजकुमार विश्वकर्मा
संवाददाता अशिष पाण्डेय प्रतापगढ़। विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट मानिकपुर के तत्वाधान में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा उत्सव कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश सचिव राजकुमार विश्वकर्मा के सौजन्य से समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया,जिसमें विश्वकर्मा बंशज के काष्ठकार,लौहकार,स्वर्णकार, शिल्पकार और ताम्रकार के छात्र/छात्राओं को हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80% के ऊपर अंक अर्जित कर समाज का सम्मान बढाने वाले बच्चों को उपयोगी सामग्री देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
इसमें अनिका विश्वकर्मा पुत्री लवलेश कुमार तिवारीपुर ने 95% अंक लाकर पूरे जिले में 9वां स्थान प्राप्त किया। और इस सामाजिक मंच पर प्रथम स्थान पर परचम लहराया है।
वही पर अंशिका विश्वकर्मा पुत्री अशोक कुमार विश्वकर्मा ग्राम सभा बघवाइत ने 90% अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और समीर विश्वकर्मा पुत्र अशोक कुमार विश्वकर्मा कुंडा ने 89% अंक लाकर तृतीय स्थान बनाया।
साथ ही शिवानी पुत्री पारसनाथ,अनुज पुत्र सुरेंद्र आदि सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार देकर शिक्षा विद न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के संस्थापक शशिकांत शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात हैअनिका विश्वकर्मा ने पूरे जिले मे अपना 9वां स्थान बनाया है हम सभी को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्यों कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। हम लोगों को बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए समाज को प्रोत्साहित भी करना चाहिए। समय समय पर उनके उत्साहवर्धन के लिए बच्चो को सम्मानित करते रहना चाहिए ताकि बच्चों में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा बनी रहे। भविष्य मे समाज के सहयोग से और बेहतर व बडे स्तर पर काम करने का प्रयास किया जाएगा। बच्चो के साथ उनके अभिभावको को भी सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें एटा रामलीला सुरक्षा को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी ने किया सैनिक पड़ाव का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश













