आसपुर चौराहे पर हादसा: नाली खुदाई के दौरान पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा

आसपुर चौराहे पर हादसा: नाली खुदाई के दौरान पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा

संवादाता अमन अहमद।

एटा। आसपुर चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब नाली खुदाई के दौरान अचानक पेट्रोल पंप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद लोग भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि खुदाई के दौरान किसी पाइपलाइन में स्पार्क से आग भड़की होगी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें