डीएपी खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, कृभको सेवा केंद्र पर भाकियू भानू का धरना शुरू

डीएपी खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, कृभको सेवा केंद्र पर भाकियू भानू का धरना शुरू

संवादाता अमन अहमद।

एटा/जलेसर — क्षेत्र में डीएपी खाद की लगातार किल्लत से नाराज किसानों का सब्र टूट गया। सोमवार को किसानों ने कृभको सेवा केंद्र, जलेसर पर धरना शुरू कर दिया। यह धरना भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में किया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए। किसानों का कहना है कि बुवाई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। डीएपी खाद की अनुपलब्धता से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक पर्याप्त खाद की आपूर्ति नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

कृभको सेवा केंद्र के बाहर भारी संख्या में किसान जुटे हुए हैं, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें