“दिव्य धर्म उत्सव दिवस” पर भव्य आयोजन की तैयारी, सतलोक आश्रमों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।
हरियाणा, 24 अक्टूबर 2025।
जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सान्निध्य में आगामी 4, 5 और 6 नवम्बर 2025 को “दिव्य धर्म उत्सव दिवस” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ नेपाल सहित विदेशों में स्थित सभी 13 सतलोक आश्रमों में एक साथ यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का केंद्र रहेगा सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम (हरियाणा)।
यह आयोजन पूर्णतः धार्मिक, सामाजिक और मानवीय मूल्यों पर आधारित होगा। इसमें संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा अखंड अमृतवाणी पाठ, नि:शुल्क नाम दीक्षा, दहेजमुक्त विवाह (सामूहिक रेहणी), रक्तदान शिविर, और आध्यात्मिक प्रदर्शनी जैसे अनेक पवित्र व सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें लाखों की संख्या में आने वाले लोगों के लिए भोजन, ठहरने व अन्य सभी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी।
कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार, “दिव्य धर्म उत्सव दिवस” का उद्देश्य मानव समाज को सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान से अवगत कराना और बंदे मातरम् केशव आया है के सन्देश के माध्यम से सत्यभक्ति, नैतिकता और सर्वधर्म सद्भावना को बढ़ावा देना है। श्रद्धालुओं का कहना है कि संत रामपाल जी महाराज द्वारा दिए गए सतज्ञान से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं और समाज में समानता, भाईचारा तथा नशामुक्त जीवन का संदेश तेजी से फैल रहा है।
सतलोक आश्रम प्रबंधन समिति ने बताया कि आयोजन में हर वर्ग के लोग आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सतलोक आश्रम बरोदा (हरियाणा), भुड़कला (दिल्ली), इंदौर (मध्यप्रदेश), जोधपुर (राजस्थान), धुले (महाराष्ट्र), अमरावती (महाराष्ट्र), और खम्हरिया (छत्तीसगढ़) सहित अन्य स्थानों पर भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह दिव्य आयोजन न केवल एक धार्मिक पर्व होगा, बल्कि मानवता, शांति और सच्चे ज्ञान का उत्सव बनेगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस महा-समागम में सम्मिलित होकर आत्मिक आनंद का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर जारी किया गया है — 917496801825।
— रिपोर्टर: कृष्ण कुमार,
राज्य संवाददाता
यह भी पढ़ें ???? ????
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी निखिल गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया












