छिनैती कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडे के पुत्र के साथ हुई छिनैती
संवाददाता महेश शुक्ला
संग्रामगढ़ प्रतापगढ़।संग्रामगढ़ थाना के चकेड़ी गांव मे शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने एक बाईक पर सवार तीन युवकों मे दो को दबोचकर छिनैती के आरोप मे पीट दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।संग्रामगढ़ थाना के चकेढी गांव निवासी योगेश पांडेय पुत्र दिलीप पांडेय शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ कार से प्रयागराज जा रहा था कि गांव से महज कुछ दूर पर सामने से आ रहे एक बाईक पर तीन लोगों ने कार सवार योगेश को रोक लिया।योगेश पांडेय ने कार का शीशा खोला इतने मे उक्त बाईक सवार लोगों ने गाड़ी में रखा पर्स छीन लिया,जिसमे पांच हजार रुपए नकद थे, विरोध करने पर युवकों ने हमला कर दिया जिससे कार में बैठी पत्नी और बच्चे भयभीत हो गए। पत्नी के चिल्लाने पर आस पास के लोग दौड़े, तब बाईक सवार भागने लगे,जिससे खेत मे गिर गए,ग्रामीणों ने दो को दौड़ाकर पकड़ लिया और एक भाग गया। ग्रामीणों के द्वारा युवकों की पहचान पुरैली मखदुमपुर निवासी सुनील और सुधीर के रूप मे की।ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई कर दी।उक्त तहरीर मे योगेश पांडेय द्वारा आरोपित किया गया है।दूसरी तरफ घायल सुनील और सुधीर की तरफ से पुलिस को मारपीट की तहरीर दी गई है।पुलिस ने घायल सुनील और सुधीर का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया है और जांच पड़ताल में जुटी है।
ये भी पढ़ें एटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कई वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई












