एटा जनपद के अलीगंज रोड पर बड़ा हादसा टला केक्टर पलटने से बचा

एटा जनपद के अलीगंज रोड पर बड़ा हादसा टला केक्टर पलटने से बचा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। अलीगंज रोड पर धूमरी गांव के पास मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक ट्रैक्टर अचानक उछल गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे मौजूद राहगीर लोग बाल-बाल बच गए। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एटा–अलीगंज मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। कई वाहन चालक पहले भी चोटिल हो चुके हैं, लेकिन फिर भी संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह मार्ग अब हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal