डिंपल यादव का भाजपा पर तीखा हमला: कहा—देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात, संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग

डिंपल यादव का भाजपा पर तीखा हमला: कहा—देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात, संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। भाजपा सीबीआई, ईडी और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। मैनपुरी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सपा सांसद ने कहा कि भाजपा के नेता महिलाओं के प्रति अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक महिला विरोधी पार्टी है।

डिंपल यादव ने कहा, “भाजपा नेताओं के बयान, चाहे वह ‘ऑपरेशन सिंदूर की बेटियों’ पर हों या महिलाओं को लेकर सामान्य टिप्पणियां, यह दर्शाते हैं कि यह पार्टी महिलाओं के हितों के खिलाफ है।”

बिहार चुनाव पर बोलीं—महागठबंधन का लक्ष्य स्पष्ट, तेजस्वी हैं जननायक

बिहार में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि महागठबंधन का मुख्य लक्ष्य चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, तो वह बिहार के जननायक हैं

चुनाव आयोग और SIR को लेकर जताई चिंता

चुनाव आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण की घोषणा पर डिंपल यादव ने कहा कि इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संगठन और पार्टी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और सत्यापन कराने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग का भी राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ चुनावों में विपक्षी दलों को न सिर्फ सत्ता से बल्कि प्रशासन और चुनाव आयोग से भी संघर्ष करना पड़ा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया