पुलिस प्रशासन को गुमराह करने वाले ,नशे में चूर युवक हुए गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांधाता पुलिस को गुमराह करने वाले, नशे में चूर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की।इसके साथ ही आपको बता दें कि मान्धाता थाना क्षेत्रांतर्गत खरगीपुर में स्थित सनराइज मैरिज हॉल में सोमवार की रात हड़कंप मच गया जब डायल 112 पर सूचना दी गई कि बारात में भारी झगड़ा और गोलीबारी हो रही है जिसमें करीब 50 लोग घायल हैं सूचना मिलते ही मान्धाता थाना पुलिस व डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जहां जांच में पाया गया कि मौके पर कोई झगड़ा या गोलीबारी नहीं हुई थी, बल्कि बारात शांतिपूर्वक चल रही थी पुलिस ने जांच के बाद पाया कि यह सूचना पट्टी निवासी धनंजय वर्मा और उसके साथी द्वारा दी गई थी, जो बारात में शामिल थे दोनों ने झूठी सूचना देकर माहौल बिगाड़ने और अफरा-तफरी फैलाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के कुशल निर्देशन में तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने तथा फर्जी सूचना देने के आरोप में विधिक कार्यवाही की गई पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की गलत सूचनाएं देकर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी एवं उन्हें कदापि बक्शा नहीं जाएगा।












