संग्रामगढ़ क्षेत्र में चोरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत — पुलिस बेबस

संग्रामगढ़ क्षेत्र में चोरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत — पुलिस बेबस

संवाददाता – महेश शुक्ला

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। आलम यह है कि लोग अब अपने घरों के बाहर रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।रविवार की रात रिसालगंज निवासी वीरेन्द्र पटेल की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता निभाते हुए कहा कि “रातभर खोजो, मिल जाएगी।” इसके बाद पीड़ित वीरेन्द्र अपने गांव के लोगों के साथ बाइक की तलाश में जुट गए।सूत्रों से जानकारी मिली कि चोरी की गई बाइक अस्थवा गांव में देखी गई है। जब वीरेन्द्र अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे, तो आरोपित राजेन्द्र पटेल पुत्र दूधनाथ पटेल बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद वही बाइक रोकैयापुर स्कूल के पास नहर किनारे खड़ी मिली।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में इन चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे पहले भी एसबीआई बैंक के सामने स्थित तिवारी बुक डिपो से पचास हजार रुपये की चोरी हुई थी, जिसका खुलासा आज तक संग्रामगढ़ पुलिस नहीं कर सकी।ग्रामीणों ने कहा कि जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर जहाँ एक ओर ईमानदारी और सख्ती से अपराधियों पर लगाम कसने में जुटे हैं, वहीं संग्रामगढ़ थाने की पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है।

लोगों का सवाल है — आखिर बार-बार संग्रामगढ़ पुलिस चोरों के आगे बेबस क्यों नजर आ रही है? क्या पुलिस के डर का अब चोरों पर कोई असर नहीं रहा?

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संग्रामगढ़ क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोग फिर से चैन की नींद सो सकें।

ये भी पढ़ें पुलिस प्रशासन को गुमराह करने वाले ,नशे में चूर युवक हुए गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें