नगला काजी का बृजराज पौनिया और तमंचा सहित गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो और वीडियो

नगला काजी का बृजराज पौनिया और तमंचा सहित गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो और वीडियो

संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत सकीट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नगला काजी निवासी बृजराज नामक युवक को एक पौनिया और तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बृजराज का नाम उस समय सामने आया जब उसके हथियार के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस पर सकीट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सकीट ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक पौनिया बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें