एटा में SIR पुनरीक्षण को लेकर SDM ने की बैठक: राजनीतिक दलों को दिए दिशा-निर्देश, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सत्यापन

एटा में SIR पुनरीक्षण को लेकर SDM ने की बैठक: राजनीतिक दलों को दिए दिशा-निर्देश, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सत्यापन

संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान

एटा। अलीगंज तहसील सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जगमोहन गुप्ता ने की। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार और राजकपूर सहित सपा से सुभाष शाक्य (विधानसभा अध्यक्ष), भाजपा से बिट्टू राठौर, कांग्रेस से अरविंद सोनी और बसपा से मदनलाल उपस्थित रहे।

BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी जगमोहन गुप्ता ने बताया कि SIR पुनरीक्षण के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। प्रत्येक मतदाता को एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसे फोटो सहित भरकर जमा करना होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सहयोग के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि अलीगंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या 103) में कुल 3 लाख 49 हजार मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं और नए मतदाता शामिल हैं। सभी का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना रहा। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें