एटा : रिजौर थाना क्षेत्र से दो मासूम रहस्यमय ढंग से लापता, गांव में मचा हड़कंप

एटा : रिजौर थाना क्षेत्र से दो मासूम रहस्यमय ढंग से लापता, गांव में मचा हड़कंप

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद के रिजौर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल खेड़िया में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के दो मासूम बच्चे अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने बच्चों की तलाश में हर जगह खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नव्या पुत्री राजकुमार और 4 वर्षीय नवनीत पुत्र रमेश बुधवार दोपहर से ही लापता हैं। परिवार वालों ने पहले आसपास के खेतों, पड़ोसी गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन जब बच्चे नहीं मिले तो देर शाम थाना रिजौर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को भी सूचना दी गई, जिसके बाद हेल्पलाइन टीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। अब तक बच्चों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, क्षेत्र के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।जनता से पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की अपील
यदि किसी व्यक्ति को नव्या (14 वर्ष) या नवनीत (4 वर्ष) के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें—
???? 9457590447
???? 8865005350
???? 9718498599

थाना रिजौर पुलिस एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने जनसहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूचना से दो मासूमों को सुरक्षित घर लाने में मदद मिल सकती है।
स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी चिंता का माहौल है। पुलिस लगातार प्रयासरत है कि जल्द से जल्द दोनों मासूमों का पता लगाया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें