एटा : अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे सपा प्रत्याशी शशांक यादव “सीटू” — भावुक अपील कर मांगा समर्थन
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य (स्नातक) सीट के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ “सीटू” गुरुवार को बार काउंसिल एटा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक का संचालन महासचिव रोहित पुंढीर ने किया।
इस अवसर पर शशांक यादव ने अधिवक्ताओं से कहा—
> “अधिवक्ताओं का सहयोग समाजवादी पार्टी को हमेशा मिलता रहा है। आप सभी का वोट रूपी आशीर्वाद हमें विजयी बनाएगा। अधिवक्ता समाज के हित में जो भी संभव होगा, वह कार्य मैं अवश्य करूंगा।”
दौरान माहौल भावनात्मक हो गया और अधिवक्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा
बैठक में बार काउंसिल एटा के अध्यक्ष रमेश यादव, महासचिव रोहित पुंढीर, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चोब सिंह धनगर, एड० आकाश यादव, एड० राम यादव, एड० कुलदीप यादव, एड० जयपाल यादव, एड० अश्वनी यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, वरिष्ठ नेता सुनील यादव, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, विकास यादव ‘बीटू’, जसवीर यादव समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे सपा प्रत्याशी शशांक यादव ‘सीटू’ का यह दौरा आगामी विधान परिषद स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर सपा की समर्थन जुटाने की अहम कड़ी माना जा रहा है।












